Pratapgarh News: उमर अहमद के समर्थकों पर एक्शन, टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने-तोड़फोड़ का आरोप, FIR दर्ज

Pratapgarh News: माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद जनाजे में शामिल होने प्रयागराज जा रहे उमर अहमद के काफिले को लेकर विवाद सामने आया है।

दरअसल, टोल कर्मियों से कथित विवाद और गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास के आरोप में हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शनिवार को लखनऊ जेल से पुलिस कस्टडी में उमर अहमद को प्रयागराज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उनके समर्थकों की कई गाड़ियां काफिले में शामिल हो गईं।

आरोप है कि कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद हुआ।

टोलकर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप

टोल प्लाजा मैनेजर मो. इसहाक की शिकायत के मुताबिक, काफिले में शामिल कुछ वाहनों में सवार लोगों ने टोलकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धमकी दी।

शिकायत में गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास और लापरवाही से वाहन चलाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने UP70GW2525, UP70GQ4834 समेत अन्य अज्ञात वाहनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हथिगवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बृजनंदन राय, एएसपी, पश्चिमी

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- विनोद मिश्रा

Also Read: Lucknow News: UP के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर बकायेदारों के लिए OTS लागू, ब्याज-सरचार्ज पर 100% छूट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.