Bareilly News: आपराधिक मामलों के आरोपी ठेकेदार पर फर्जीवाड़े का आरोप, सीएम से शिकायत कर की टेंडर रद्द करने की मांग

Bareilly News: बरेली और आसपास के जिलों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक सरकारी सुरक्षा प्राप्त ठेकेदार के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। बदायूं के निवासी सतीश चंद्र दीक्षित ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि ठेकेदार जावेद अली खान ने अपने खिलाफ दर्ज गंभीर मुकदमों की जानकारी छिपाकर और फर्जी हलफनामा देकर शासन-प्रशासन को गुमराह किया तथा धोखाधड़ी से चरित्र प्रमाणपत्र बनवाया।

सतीश चंद्र ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी जावेद अली खान पर बरेली (थाना किला, कैंट) और शाहजहांपुर (थाना कलान) में लूट, अपहरण, बलात्कार, गैंगरेप और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, उच्च न्यायालय के निर्देशों पर बदायूं और शाहजहांपुर में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

आरोप है कि इन मुकदमों को छिपाकर ठेकेदार ने सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) से करीब 100 करोड़ रुपये के ठेके (टेंडर) हासिल किए और अवैध रूप से लाभ कमाया। पीड़ित ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और धोखाधड़ी से हासिल टेंडर रद्द कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: टाटा समूह में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट, एन. चंद्रशेखरन नहीं लेंगे अगला एक्सटेंशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.