अतीक के बेटे आबान का भीषण एक्सीडेंट कैमरे में कैद, टक्कर के बाद हवा में उछली कार

Aaban Ahmed: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के करीब सात दिन बाद बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह उसी हादसे का वीडियो है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो के मुताबिक, क्रेटा कार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। सड़क पर बने गड्ढे में जाने के बाद कार अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब चार से पांच फीट हवा में उछलने के बाद सड़क पर आकर गिरती दिख रही है। हादसा आबान के पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ।

19वें सेकंड में पलटी कार

वीडियो में 19वें सेकंड पर आबान की कार पलटती नजर आती है। इसके बाद करीब 14-15 सेकंड तक कार के रुकने या बाईं तरफ जाने के संकेत नहीं दिखते। इसे लेकर वीडियो की टाइमिंग और घटनाक्रम पर सवाल उठ रहे हैं।

भाई से मिलने झांसी गया था आबान

आबान 6 अगस्त को झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने गया था। वापसी में खिल्ली गांव के पास हादसा हुआ। आबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम गंभीर घायल हुए।

7 अगस्त की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आबान के लीवर, लंग्स और तिल्ली फटने के साथ सिर में गंभीर चोट की बात सामने आई। शरीर पर 23 गहरे घाव मिले और आंतें भी क्षतिग्रस्त थीं। 9 अगस्त को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसे दफनाया गया। जनाजे में भाई उमर और अली को हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में लाया गया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.