नवयुग कन्या महाविद्यालय में ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सेंटर शुरू, छात्राओं को मिलेगा रोजगार कौशल

Navayug Kanya Mahavidyalaya: लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में समर्थ भारत के भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। इसके लिए आयोजित समारोह में छात्राओं को रोजगार से जोड़ने वाले कौशल सिखाने पर जोर दिया गया। केंद्र का उद्देश्य छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद और अध्यक्ष, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि आज के समय में छात्राओं को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण से छात्राओं को नौकरी के साथ अपना काम शुरू करने के भी अवसर मिलेंगे।

शिक्षा के साथ व्यावसायिक दक्षता पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावसायिक दक्षता भी देते हैं। प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में जितेंद्र प्रताप सिंह, संस्कृत भारती क्षेत्र प्रमुख, शंकर और ब्यूटीशियन ट्रेनर रजनी सिंह मौजूद रहीं।

कई शिक्षकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. चौधरी, मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रामकुमार तिवारी, डॉ. उषा बीना आनंद और संजय राय भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. संगीता कोतवाल, प्रो. संगीता शुक्ला और प्रो. वंदना द्विवेदी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ. अंबिका बाजपेई और डॉ. अनुरिमा बनर्जी के निर्देशन में हुआ।

Also Read: लखनऊ के SGPGI की रिसर्च को बड़ी मंजूरी, ICMR ने 8 परियोजनाओं के लिए दिए 20 करोड़ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.