अजय देवगन के बाद ये एक्टर संभालेंगे ‘क्राइम पेट्रोल’ की कमान? नए सीजन में आया बड़ा ट्विस्ट
Entertainment News: टीवी का चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में है।
शो से जुड़े नए अपडेट के मुताबिक, इस बार दर्शकों को होस्ट के तौर पर एक नहीं, बल्कि अलग-अलग चेहरों की झलक देखने को मिल सकती है।
लंबे समय तक शो की पहचान रहे अनूप सोनी अब इसका हिस्सा नहीं हैं। वहीं, अजय देवगन नए सीजन के शुरुआती एपिसोड्स को होस्ट करते नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन के बाद अभिनेता राजेश तैलंग भी ‘क्राइम पेट्रोल’ के कुछ एपिसोड्स की मेजबानी कर सकते हैं।
हालांकि, वह कितने एपिसोड होस्ट करेंगे या अजय देवगन के बाद पूरी तरह शो की कमान संभालेंगे, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि अजय देवगन नए सीजन के शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। उनकी गंभीर स्क्रीन प्रेजेंस और लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स शो को पहले से अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
नए सीजन का नाम ‘क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन’ बताया जा रहा है।

गंभीर किरदारों के लिए मशहूर हैं राजेश तैलंग
राजेश तैलंग अपनी सहज और गंभीर अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वे ‘मिर्जापुर’ समेत कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।
क्राइम स्टोरीज के गंभीर विषय और संयमित प्रस्तुति को देखते हुए उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस शो के फॉर्मेट के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
हालांकि, राजेश तैलंग की होस्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन में अजय देवगन और राजेश तैलंग की भूमिका किस तरह तय होती है।
31 अगस्त से शुरू हो सकता है नया सीजन
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन’ 31 अगस्त से प्रसारित हो सकता है।
फिलहाल, नए सीजन की होस्टिंग और एपिसोड्स को लेकर अंतिम आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Also Read: ‘मुझे कलंक से बचाओ…’, पुराने विवाद याद कर इमोशनल हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह

