अनन्या बिरला की कंपनी लाने वाली है 3,000 करोड़ का IPO, अभी से कर लीजिए बड़ी तैयारी

Svatantra Microfin IPO: अनन्या बिरला (Ananya Birla) की अगुवाई वाली स्वतंत्र माइक्रोफिन अब शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में है। कंपनी ने करीब ₹3,000 करोड़ के IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं।

Svatantra Microfin भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में शामिल है और Chaitanya India Fin Credit के विलय के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी NBFC-MFI बन गई है। कंपनी ने मार्च 2026 में इस विलय को पूरा किया था।

₹1,500 करोड़ Fresh Issue, इतना ही OFS

प्रस्तावित IPO का कुल आकार ₹3,000 करोड़ है। इसमें करीब ₹1,500 करोड़ के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी ₹1,500 करोड़ Offer for Sale (OFS) के जरिए मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

यानी IPO से मिलने वाली पूरी रकम Svatantra Microfin के कारोबार में नहीं जाएगी। Fresh Issue से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के Tier-I Capital को मजबूत करने और भविष्य में कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा। वहीं OFS से मिलने वाली रकम मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगी।

Advent और Multiples भी बेचेंगे हिस्सेदारी

Svatantra Microfin में बड़े प्राइवेट इक्विटी निवेशक Advent International और Multiples Private Equity भी हिस्सेदार हैं। 2024 में दोनों निवेशकों ने कंपनी में कुल ₹1,930 करोड़ का निवेश किया था।

कंपनी में Advent से जुड़ी Violicina और Multiples के अलग-अलग फंड्स की भी हिस्सेदारी है। वहीं अनन्या बिरला से जुड़े प्रमोटर ग्रुप की भी बड़ी हिस्सेदारी बनी हुई है।

AUM ₹21,093 करोड़, Chaitanya के विलय से बढ़ा कारोबार

31 मार्च 2026 तक Svatantra Microfin का Assets Under Management (AUM) करीब ₹21,093 करोड़ बताया गया है। Chaitanya India Fin Credit के साथ विलय के बाद कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है। आधिकारिक तौर पर कंपनी ने खुद को भारत की दूसरी सबसे बड़ी NBFC-MFI बताया है।

Svatantra का मुख्य कारोबार माइक्रोफाइनेंस लोन देना है। इसके अलावा समूह Affordable Housing Finance और प्रॉपर्टी के बदले लोन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है। इसके लिए Svatantra Micro Housing Finance Corporation इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

अगर IPO की प्रक्रिया तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो यह Svatantra Microfin को सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Also Read: अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस खत्म, अदालत ने खारिज किए रिश्वत-धोखाधड़ी के आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.