लखनऊ में दो महीने तक बंधक बनाकर रेप और धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, फिर…

Amethi Crime News: अमेठी में एक महिला को बहला-फुसलाकर लखनऊ (Lucknow) ले जाने, करीब दो महीने तक बंधक बनाकर रखने, दुष्कर्म और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाकर घरवालों से संपर्क नहीं करने दिया। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक, 12 जून को नेवाज मदारगढ़ निवासी तबरेज अहमद उसे बहला-फुसलाकर एंबुलेंस से Lucknow ले गया। आरोप है कि शुरुआत में उसे एक कमरे में रखा गया और बाद में दूसरी जगह कमरा लेकर करीब दो महीने तक अपने पास रखा गया। महिला ने घर लौटने और परिजनों से बात करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने या किसी के हाथ बेच देने की धमकी दी।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। साथ ही धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कराने की कोशिश भी की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके आधार कार्ड में पति के नाम की जगह आरोपी का नाम और पता दर्ज करा दिया गया।

किसी तरह मौका मिलने पर महिला वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों कार्रवाई की मांग लेकर थाने पहुंचे।

‘लव अफेयर’ बताकर टालने का आरोप, SP के निर्देश पर FIR

पीड़िता और उसके पति का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस कई दिनों तक इसे प्रेम प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा मामला बताकर टालती रही। जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Lucknow News: पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा, 3 करोड़ की जमीन हथियाने का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.