यूपी में Gen Z और Gen Alpha के लिए नई यूथ पॉलिसी,CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Gen Z और Gen Alpha के युवाओं के लिए नई यूथ पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास में ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नीति के जरिए युवाओं के स्किल, इनोवेशन और रोजगार को मजबूत किया जाएगा।
नई नीति में प्रदेश के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों और अलग-अलग वर्गों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार की योजना युवाओं के लिए एकीकृत तरीके से काम करने की है।
AI से एग्रीटेक तक इन क्षेत्रों पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। इससे प्रदेश में निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।
https://twitter.com/i/status/20884739131395361
उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यूपी का युवा अब पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है।
9 साल में 9 लाख सरकारी नौकरियों का दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और रोजगार देना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं, 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प और अभ्युदय योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक 22 हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं।

