स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला रवाना होने से पहले पुंगनूर गायों और मोरों के बीच दिखे पीएम मोदी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की सुबह के बेहद भावुक और खास पलों का एक वीडियो रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। लाल किला पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास के लॉन में गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आए। वीडियो में वे छोटे आकार की पुंगनूर गायों को दुलारते और मोरों को अपने हाथों से दाना देते दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इन मुक दोस्तों के साथ जुड़ाव को बेहद अनोखे अंदाज में बयां किया। उन्होंने लिखा कि रोज सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। 15 अगस्त की सुबह शायद उनके पशु-पक्षियों को इस बात का आभास हो गया था कि वे लाल किला जाने के लिए समय से पहले निकलने वाले हैं, इसीलिए वे सामान्य वक्त से पहले ही उनसे मिलने पहुंच गए। पीएम ने इस पल को हर बार की तरह बेहद खास बताया।

दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गायों और मोरों से प्रधानमंत्री का गहरा लगाव

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास पर सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान अक्सर मोरों की मौजूदगी और पीएम के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रही हैं। इसके अलावा पीएम आवास में रखी गई आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की प्रसिद्ध ‘पुंगनूर’ नस्ल की छोटे कद की गायें भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। महज 70 से 90 सेंटीमीटर ऊंचाई वाली यह नस्ल दुनिया की सबसे छोटी गायों की प्रजातियों में शुमार है।

Also Read: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो सॉन्ग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.