‘सपा सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी सरकारी छुट्टी’, अखिलेश यादव का नया चुनावी ऐलान
Lucknow Latest News: लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) से पहले समाजवादी पार्टी ने लोधी समाज को साधने की दिशा में बड़ा सियासी दांव चला है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया।
लोधी समाज की बड़ी मौजूदगी वाले कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार बनती है तो 16 अगस्त को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। इस मौके पर सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Akhilesh Yadav ने रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिस तरह 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाता है, उसी आजादी की लड़ाई में रानी अवंतीबाई ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर लोधी समाज के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित किया जाएगा।
बीजेपी ने बताया ‘तुगलकी फरमान’
अखिलेश यादव की घोषणा के बाद बीजेपी की ओर से भी तीखा पलटवार सामने आया। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने इस ऐलान को ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया।
दिनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह की ‘ढपोरशंखी घोषणाओं’ से अब जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि जब मुलायम सिंह यादव और Akhilesh Yadav के नेतृत्व में सपा को करीब 10 साल तक उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने का मौका मिला था, तब उन्होंने यह फैसला क्यों नहीं लिया?
बीजेपी सांसद ने कहा कि SP को नए वादे करने के बजाय अपने पिछले कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले ऐसा नहीं किया गया तो अब किए जा रहे वादों की क्या गारंटी है।
Akhilesh Yadav का यह ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब UP Election 2027 को लेकर सभी प्रमुख दल जातीय और सामाजिक समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं।
Also Read: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो सॉन्ग

