The Hundred Final: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता खिताब, प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे हैरान
Sports News: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार द हंड्रेड का खिताब अपने नाम कर लिया।
हालांकि, चैंपियन बनने के बाद टीम को मिलने वाली प्राइज मनी की रकम काफी चौंकाने वाली है।
खिताब जीतने वाली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 1.5 लाख पाउंड की प्राइज मनी मिली है। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 2 करोड़ रुपये बैठती है।
वहीं, फाइनल में हारने वाली ट्रेंट रॉकेट्स को करीब 98 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
द हंड्रेड में दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के विजेता को मिलने वाली यह रकम कई क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली है।
2 गेंद पहले मैच किया अपने नाम
फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 98 गेंदों में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टिम साइफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। वहीं, आखिरी समय में लियाम डॉसन ने छक्का लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
साइफर्ट बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
टिम साइफर्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 49.25 की औसत से 394 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 170 का रहा।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने पहली बार द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया।
Also Read: जिस रिकॉर्ड पर ऑस्ट्रेलिया को था नाज, 23 साल बाद स्पेन ने किया ध्वस्त

