Bollywood News: ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का बनेगा सीक्वल, जोया अख्तर ने किया कंफर्म, बताया क्यों लगी इतनी देर
Bollywood News: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है।
फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने पुष्टि की है कि वह इसके दूसरे पार्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि, अभी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
2011 में रिलीज हुई ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म की 15वीं सालगिरह के मौके पर जोया अख्तर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में बताया कि सीक्वल पर काम चल रहा है।
जोया ने कहा कि टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि मौजूदा समय में इन किरदारों की कहानी को दोबारा दिखाना सही रहेगा या नहीं।
यानी फिल्म को लेकर फिलहाल शुरुआती स्तर पर काम चल रहा है।

2025 के विज्ञापन से तेज हुई थी चर्चा
सीक्वल की चर्चा 2025 में उस वक्त तेज हुई थी, जब ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल एक साथ एक विज्ञापन में दिखाई दिए थे।
कई फैंस को लगा था कि यह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का टीजर या ट्रेलर है।
जोया ने बताया कि विज्ञापन देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। बाद में जब पता चला कि यह फिल्म का टीजर नहीं है तो उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा।
अभी आधिकारिक ऐलान बाकी
फिलहाल ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ की कहानी और शूटिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसे में फिल्म को पर्दे पर आने में अभी वक्त लग सकता है। 2011 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी और अब इसके सीक्वल को लेकर फैंस की नजरें जोया अख्तर की अगली घोषणा पर टिकी हैं।
Also Read: ‘तू अपना काम कर, मैं अपना करूंगा…’, स्टार बनने के बाद भी बस चलाते रहे यश के पिता

