‘तू अपना काम कर, मैं अपना करूंगा…’, स्टार बनने के बाद भी बस चलाते रहे यश के पिता

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रमोशन के दौरान यश ने अपने पिता के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं और बताया कि उनके सुपरस्टार बनने के बाद भी पिता ने अपना काम नहीं छोड़ा।

यश ने बताया कि उनके पिता उन्हें आज भी डांटते और उनकी गलतियां बताते हैं। यश के मुताबिक, उनके पिता मानते हैं कि उनमें अब भी बचपना है और कोई उन्हें आसानी से बेवकूफ बना सकता है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के कितना भी बड़ा हो जाने के बाद भी उन्हें उसी नजर से देखते हैं।

यश ने बताया कि उनके पिता उनके स्टार बनने के बाद भी बस ड्राइविंग करते रहे। जब लोग इस पर सवाल उठाते थे तो उनका जवाब होता था- “तू अपना काम कर, मैं अपना काम करूंगा।”

South Superstar Yash

इंपोर्टेड कार दी, फिर भी करते रहे ड्राइविंग

यश ने बताया कि लोगों के यह कहने पर कि बेटा महंगी कार में घूमता है और पिता बस चलाते हैं, उन्होंने अपने पिता को एक इंपोर्टेड कार गिफ्ट की।

उन्होंने कहा कि अगर ड्राइविंग करना पसंद है तो उसी कार से काम पर जाएं।

हालांकि, यश के पिता के लिए यह काम सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं था। वह अपने काम और सहकर्मियों से मिलने वाले सम्मान को ज्यादा महत्व देते थे।

यश ने बताया कि पिता मानते थे कि उन्हें जो सम्मान उनके अपने काम के लिए मिलता है, वही उनके लिए असली सम्मान है।

Also Read: Jannat 3: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर काम शुरू, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.