लखनऊ में गर्लफ्रेंड संग फ्लैट में पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने मुंह पर मारी जूतियां
Lucknow News: लखनऊ के गुडंबा इलाके में पंचायत सचिव को उसकी पत्नी ने एक महिला के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला को थप्पड़ मारे और पति के मुंह पर जूतियां मार दीं। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
मामला 15 अगस्त का है। माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के ब्लॉक-बी के एक फ्लैट में महिला के साथ मौजूद था। इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी सबा वहां पहुंची। सूचना पर यूपी-112 की टीम दोनों पक्षों को गुडंबा थाने ले गई।
#लखनऊ ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग अपनी महिला मित्र के साथ रंगरलिया मना रहे थे। पत्नी को भनक लगी और सीधे पहुंच गई कुर्सी रोड के फ्लैट में।
पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद गर्लफ्रेंड की जमकर तुड़ाई कर दी
बेचारा पति पूरा घटनाक्रम चुपचाप खड़ा होकर… pic.twitter.com/w9RWDKhAi5
— Sharid Hussain (@sharid_hussain) August 18, 2026
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
सबा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अल्सफ से 9 जून 2021 को हुई थी। उनका ढाई साल का बच्चा है। आरोप है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता है और पत्नी-बेटी की देखभाल नहीं करता। सबा ने यह भी आरोप लगाया कि पति शराब और ड्रग्स का सेवन करता है और सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर उसे दूसरी शादी करने की धमकी देता है।
सबा ने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध और सेक्स रैकेट से जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की
गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, सबा की शिकायत पर मामले को मेडिएशन के लिए भेजा गया है। वहीं, सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।

