अक्षय का अगला किरदार होगा बेहद खास, ‘महाकाली’ में बनेंगे असुरगुरु शुक्राचार्य

Mahakali: फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी एक्टिंग से चर्चा बटोरने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना अब एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म की पहली झलक 24 अगस्त को जारी की जाएगी। मेकर्स ने इसका ऐलान “24th August, The End Begins” लाइन के साथ किया है।

फिल्म में अक्षय खन्ना असुरगुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। अब 24 अगस्त को जारी होने वाली झलक में उनके किरदार और फिल्म की पौराणिक दुनिया की ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा

‘महाकाली’ का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। वहीं प्रशांत वर्मा फिल्म के क्रिएटर और राइटर हैं। इसका निर्माण RKD Studios कर रहा है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में अक्षय खन्ना के अलावा रोहित सराफ और भूमि शेट्टी भी शामिल हैं।

यह फिल्म अभी निर्माण के दौर में है और इसे प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली अहम कहानी माना जा रहा है। इस यूनिवर्स की शुरुआत ‘हनु-मैन’ के बाद हुई थी।

क्यों खास है शुक्राचार्य का किरदार

पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य को असुरों के गुरु के रूप में जाना जाता है। यह किरदार ज्ञान, दृढ़ता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। ऐसे में अक्षय खन्ना का इस भूमिका में नजर आना फिल्म के सबसे आकर्षक पहलुओं में से एक माना जा रहा है।

Also Read: शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन को लगी चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जल्द होगी सर्जरी 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.