UP में IPS फेरबदल, संभल SP कृष्ण कुमार समेत 9 अफसर बदले, मेरठ-झांसी को भी मिले नए SSP

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ और झांसी के SSP समेत नौ IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें संभल के चर्चित SP कृष्ण कुमार का भी नाम शामिल है।

तबादलों के बाद कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। हरदोई और बाराबंकी में ASP की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को भी अब दूसरे जिलों में SP बनाया गया है।

किस अफसर को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

  1. मेरठ के SSP रहे अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
  2. झांसी के SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का SSP बनाया गया है।
  3. सुलतानपुर की SP चारू निगम को यूपी डायल-112, लखनऊ में SP की जिम्मेदारी मिली है।
  4. गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुलतानपुर का SP बनाया गया है।
  5. बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा का SP बनाया गया है।
  6. बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी का SSP बनाया गया है।
  7. संभल के SP कृष्ण कुमार को बिजनौर का SP बनाया गया है।
  8. बाराबंकी में SP/ASP रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का SP बनाया गया है।
  9. हरदोई के ASP मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है।

तीन दिन पहले 18 IAS अफसरों की भी हुई थी तैनाती

इससे पहले सोमवार को यूपी सरकार ने 2024 बैच के प्रशिक्षण प्राप्त 18 IAS अधिकारियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के पद पर तैनाती दी थी। ये अधिकारी अभी तक सहायक मजिस्ट्रेट के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इनमें आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर, नौशीन को बस्ती, शौर्य अरोड़ा को बदायूं, कुनाल रस्तोगी को गोरखपुर, अयान जैन को आजमगढ़ और शिवम कुमार को महराजगंज भेजा गया है। वहीं अनिमेष वर्मा को देवरिया, अंशुल हिंदल को सुलतानपुर, शुभांशु कटियार को जौनपुर, विनोद कुमार मीना को औरैया और अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसके अलावा रिदम आनंद को कानपुर देहात, रमेश चंद्र वर्मा को बलिया, जी अक्षय दीपक को कुशीनगर, तेजस के. को मैनपुरी, मनीषा धार्वे को झांसी, आयुष अग्रवाल को रायबरेली और अपराजिता आर्यन को लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read: प्रयागराज जलभराव पर HC सख्त, नगर आयुक्त की योजना से संतुष्ट नहीं कोर्ट, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.