अस्पताल ले गए, जांच कराई और फिर जेल भेज दिय… इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में बढ़ा सस्पेंस

Imran Khan Medical Checkup: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल भेज दिया गया है। उन्हें आधी रात के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था।

जेल सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल जांच पूरी होने के बाद इमरान खान (Imran Khan) को वापस जेल लाया गया और उनकी सेल में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में उनकी जांच के लिए छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

आधी रात अस्पताल ले जाने के बाद फिर जेल वापसी

इमरान खान को देर रात अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच की और जांच पूरी होने के बाद उन्हें वापस कारागार भेज दिया गया।

जेल सूत्रों ने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद उन्हें सीधे उनकी सेल में पहुंचाया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त रखा गया।

Imran Khan के अस्पताल भेजे जाने के मामले में कानूनी मोर्चे पर भी नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने सरकार की उस समीक्षा याचिका को आपत्तियों के साथ वापस कर दिया है, जिसमें इमरान को अस्पताल भेजे जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

अब सरकार आपत्तियों को दूर करने के बाद याचिका दोबारा दाखिल कर सकती है।

क्या विदेश भेजे जा सकते हैं Imran Khan?

इस बीच पाकिस्तान के संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि इमरान खान को विदेश भेजने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

इमरान खान (Imran Khan) की मेडिकल जांच, जेल वापसी और विदेश भेजे जाने की चर्चा के बीच पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Also Read: पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के पास खंभे हटे, दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.