US Open 2026: टेनिस इतिहास का सबसे बड़ा इनाम, पहले राउंड में हारकर भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
Sports News: साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम US Open 2026 ने प्राइज मनी के मामले में नया इतिहास रच दिया है।
यूनाइटेड States Tennis Association (USTA) ने टूर्नामेंट के लिए कुल 108 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,033 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड प्राइज पूल का ऐलान किया है।
यह पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी और 2024 के मुकाबले 44 फीसदी ज्यादा है।
चैंपियन को मिलेंगे करीब 52 करोड़ रुपये
US Open 2026 में पुरुष और महिला सिंगल्स के विजेता को 5.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 52 करोड़ रुपये मिलेंगे।
पिछले साल चैंपियन कार्लोस अल्कराज और आर्यना सबालेंका को 5 मिलियन डॉलर मिले थे।
सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट के मेन ड्रॉ में पहले ही राउंड में हारने वाला खिलाड़ी भी करोड़पति बनेगा।
128 खिलाड़ियों के सिंगल्स ड्रॉ में पहले मैच में बाहर होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 1.40 लाख डॉलर यानी करीब 1.34 करोड़ रुपये मिलेंगे।

फाइनल हारने वाले को भी मिलेंगे 27 करोड़
प्राइज मनी राउंड दर राउंड बढ़ती जाएगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को करीब 7.4 करोड़ रुपये, जबकि सेमीफाइनलिस्ट को लगभग 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।
फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को 2.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 26.8 करोड़ रुपये मिलेंगे।
डबल्स और व्हीलचेयर इवेंट में भी बढ़ी रकम
पुरुष, महिला और मिक्स्ड डबल्स के विजेता को 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
वहीं, व्हीलचेयर इवेंट का कुल प्राइज पूल बढ़ाकर 2.3092 मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इसके अलावा USTA ने खिलाड़ियों के कल्याण के लिए 2 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त फंड भी बनाया है।
यह राशि पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच समान रूप से बांटी जाएगी।
Also Read: Kuldeep Yadav vs Saransh Jain: कुलदीप की जगह सारांश जैन को मिल सकता है मौका, जानिए वजह

