Bareilly News: अदालत से फरार चल रहे 2 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
Bareilly News: बरेली की थाना कैंट पुलिस ने अदालती आदेशों के अनुपालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से अदालत में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट का सामना कर रहे दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती अधिपत्र के अनुपालन में थाना कैंट पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वाद संख्या 421/26 (धारा 323/504/506 आईपीसी) से संबंधित दो सगे भाइयों दीपक और लालाराम उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त ग्राम दुबरा, थाना कैंट, जनपद बरेली के निवासी हैं और लंबे समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक विजयपाल सिंह, कांस्टेबल अवि काकराण, कांस्टेबल मोनू धामा और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: लखनऊ में 6 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बना मर्डर प्लान, 2 लाख की दी गई सुपारी, 6 गिरफ्तार

