Siddharthnagar News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

Siddharthnagar News: थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना उसका बाजार पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें

नवनिर्मित पुलिस मेस का किया उद्घाटन

जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस मेस का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने मेस की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार संतोष कुमार तिवारी समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: सपा नहीं तोड़ती गठबंधन, लोग छोड़ते हैं, मायावती के आरोपों पर अखिलेश का जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.