अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिला स्त्री अस्पताल (District Women’s Hospital) की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई यानी NICU (Neonatal ICU) में करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई।

जिस वक्त आग लगी, उस समय NICU में करीब 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग और धुआं फैलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चों को NICU से बाहर निकालना शुरू किया।

वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग लगने का दावा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग वेंटिलेटर में कथित विस्फोट (Ventilator Blast) के बाद लगी। देखते ही देखते आग ने NICU के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे वार्ड में धुआं भर गया।

अस्पताल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नवजातों को बाहर निकालने की कोशिश की। कई बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, लेकिन हादसे में तीन नवजातों की झुलसने से मौत हो गई।

छह बच्चे घायल, जांच शुरू

हादसे (Amrawati Hospital Fire) में करीब छह बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी को इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

आग पर काबू पाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वेंटिलेटर में कथित विस्फोट को शुरुआती वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस हादसे (Amrawati Hospital Fire) ने अस्पतालों में NICU Safety और Fire Safety को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ऐसे वार्ड में, जहां नवजात बच्चों को सुरक्षित निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, वहां अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्था की जांच अब अहम हो गई है।

Also Read: मोबाइल को लेकर विवाद के बाद पहाड़ी पर पहुंचा युवक, बचाने में गिरे पिता, मां ने भी लगाई छलांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.