रेप के दोषी राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, जेल से निकलकर सिरसा जाने की तैयारी
Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। उसे 21 दिन की पैरोल (Parole) मंजूर की गई है। इसके बाद वह रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) से बाहर आएगा और सिरसा जाने की तैयारी है।
Gurmeet Ram Rahim को 2017 में दो महिला अनुयायियों से रेप के मामले में दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों में उसे कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। मई 2026 में ही उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी।
2020 से अब तक 17वीं बार जेल से बाहर आएगा
राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में कुछ समय के लिए जेल से बाहर आया था। इसके बाद पैरोल और फरलो का सिलसिला लगातार जारी रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग मौकों पर पैरोल/फरलो मिलाकर वह अब तक 450 दिनों से ज्यादा समय जेल से बाहर रह चुका है।
रिलीज का सिलसिला:
- 2021: एक बार, मई में कुछ घंटों के लिए
- 2022: 3 बार – 21 दिन, 30 दिन और 40 दिन
- 2023: 3 बार – 40 दिन, 30 दिन और 21 दिन
- 2024: 3 बार – 50 दिन, 21 दिन और 20 दिन
- 2025: 3 बार – 30 दिन, 21 दिन और 40 दिन
- 2026: अब तक 3 बार – जनवरी में 40 दिन, मई में 30 दिन और अब अगस्त में 21 दिन
इस तरह अगस्त 2026 की 21 दिन की पैरोल उसकी 17वीं रिलीज बताई जा रही है। अब जेल से बाहर आने के बाद Gurmeet Ram Rahim के सिरसा स्थित डेरा जाने की तैयारी है।
Also Read: होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, पार्टी ने राहुल को निकाला

