UP में 60 साल की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में अब फ्री सफर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा (Free Bus Travel) कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से करीब 81 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कर सकते हैं। मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी (Age Proof) दिखाना होगा। इसके बाद पात्र महिलाओं से रोडवेज बसों में यात्रा का किराया नहीं लिया जाएगा।

250 इलेक्ट्रिक बसों की भी खरीद को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 425 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इनमें 42-सीटर और 52-सीटर बसें शामिल होंगी।

बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 24 को मंजूरी मिल गई। सरकार के इस फैसले को 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से किए गए उस वादे से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई थी।

रक्षाबंधन पर भी महिलाओं को मुफ्त सफर

इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर UP Roadways बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा (Free Bus Travel for Women) की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रहेगी। विशेष रूप से 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Also Read: सीएम योगी ने बांटे 3,572 नियुक्ति पत्र, अगले 6 महीनों में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का किया ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.