ट्रंप की टैरिफ चाल का कनाडा ने दिया करारा जवाब, 700 से ज्यादा सामान पर 50% तक शुल्क

US Canada Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहा ट्रेड वॉर (Trade War) अब और आक्रामक हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन के टैरिफ के जवाब में कनाडा ने अमेरिका से आने वाले 20 अरब डॉलर के सामान पर जवाबी शुल्क लगाने का फैसला किया है।

कनाडा के नए टैरिफ की सूची में 700 से ज्यादा अमेरिकी सामान शामिल हैं। इनमें स्टील, डेयरी उत्पाद, बिजली के उपकरण, खेती से जुड़े सामान, फर्नीचर, कपड़े, मछली, समुद्री भोजन, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट पेपर तक शामिल हैं। नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे।

कुछ अमेरिकी सामान पर 50% तक शुल्क

कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैंपेन (François-Philippe Champagne) ने कहा कि कनाडा ने यह टकराव शुरू नहीं किया, लेकिन आर्थिक रिश्तों को हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने पर देश अपने हितों की रक्षा करेगा।

नए टैरिफ वार (US Canada Trade War) के तहत कुछ स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों, फर्नीचर और कपड़ों पर 50% तक शुल्क, जबकि बिजली के उपकरण, डेयरी उत्पाद, पनीर, मछली और समुद्री भोजन समेत कई सामान पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप की चेतावनी के बाद कनाडा का पलटवार

यह फैसला तब आया है जब Donald Trump प्रशासन ने कनाडाई सामान पर 50% शुल्क लगाया था। व्यापार वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया। ट्रंप ने कनाडा से अमेरिकी मांगें मानने को कहा है और कारों, वाहन कलपुर्जों तथा स्टील पर और कड़े टैरिफ की धमकी दी है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) ने अमेरिका पर दबाव बनाने और कनाडाई उद्योगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। कनाडा ने व्यापार विवाद (US Canada Trade War) से प्रभावित कारोबारियों और कर्मचारियों के लिए 7.5 अरब कनाडाई डॉलर के सहायता पैकेज का भी ऐलान किया है।

Also Read: अमेरिका में नौकरी का सपना महंगा, अब H-1B Visa पर ट्रंप वसूलेंगे करीब 1 करोड़ की फीस!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.