JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘अब तो सरकार को ही ठेके पर बेचना बचा है’
Lucknow News: योगी सरकार के लखनऊ JPNIC (Jai Prakash Narayan International Centre) को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तीखा हमला बोला है।
कैबिनेट के फैसले के मुताबिक JPNIC के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और राकवुड होटल्स एंड रिजार्ट्स के कंसोर्टियम को दी जाएगी। अखिलेश ने इस फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
Akhilesh Yadav बोले- ‘सरकार है या दुकानदार?’
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार है या दुकानदार? उन्होंने कहा कि अब सरकार ने लखनऊ के JPNIC को भी निजी हाथों में सौंपने का फैसला कर लिया है।
सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है। उन्होंने ‘कमीशन’ और ‘निजीकरण’ को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
सरकार के फैसले के तहत चयनित कंपनी से ₹10.11 करोड़ अपफ्रंट प्रीमियम और ₹25 करोड़ परफॉर्मेंस गारंटी ली जाएगी। JPNIC परियोजना के लिए शासन की ओर से अब तक दी गई करीब ₹821.74 करोड़ की धनराशि LDA को वापस की जानी है।
JPNIC में ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कोर्ट और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं हैं। निजी संचालक इन्हीं सुविधाओं का संचालन और रखरखाव करेगा।
Also Read: केंद्र के 8.23 लाख सरकारी पद खाली! RTI में बड़ा खुलासा, रक्षा-रेलवे में सबसे ज्यादा वैकेंसी

