तेलंगाना में भीषण हादसा: 43 यात्रियों से भरी बस ट्रक से भिड़ी, 6 की मौत, 12 लोग घायल

Telangana Road Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट (Suryapet) जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब सुबह 5:20 बजे हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बस में कुल 43 यात्री सवार थे। हादसा कोडाड मंडल के दुर्गापुरम स्टेज/द्वारकुंटा के पास हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार बस आगे चल रहे कंटेनर/ट्रक से टकराई। टक्कर के बाद कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें पुलिस और बचाव दल ने बाहर निकाला।

तीन घायलों की हालत गंभीर

हादसे (Telangana Road Accident) में घायल करीब 12 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

Telangana के Road Accident पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने दुख जताया है। तेलंगाना CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 6 और घायलों की संख्या करीब 12 बताई गई है।

Also Read: होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, पार्टी ने राहुल को निकाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.