अरशद वारसी की ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, इंश्योरेंस फ्रॉड में फंसी कॉमेडी और क्राइम की कहानी

Bollywood News: अभिनेता अरशद वारसी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ रोमांचित करने के लिए तैयार हैं।

उनकी अपकमिंग क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया।

फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अभिनेता अतुल परचुरे अहम भूमिकाओं में हैं।

2 मिनट 22 सेकंड के ट्रेलर में अरशद वारसी को जीवन कपूर और उसके हमशक्ल भीमा के किरदार में दिखाया गया है। कहानी कर्ज में डूबे जीवन और उसकी पत्नी योजना के इर्द-गिर्द घूमती है।

जीवन और योजना बीमा की रकम हासिल करने के लिए उसकी मौत का फर्जी नाटक रचने की योजना बनाते हैं।

उन्हें लगता है कि हमशक्ल भीमा की मदद से यह साजिश आसानी से काम कर जाएगी, लेकिन कहानी में उस वक्त बड़ा ट्विस्ट आता है जब भीमा के खतरनाक आपराधिक कनेक्शन सामने आते हैं।

बीमा फ्रॉड से शुरू हुआ खेल, हीरा तस्करी तक पहुंची कहानी

ट्रेलर में कॉमेडी के साथ क्राइम और सस्पेंस का भी तड़का देखने को मिलता है। भीमा का संबंध हीरे की तस्करी और खतरनाक अपराधियों से निकलता है, जिसके बाद जीवन और योजना की बनाई पूरी योजना उलझ जाती है।

अरशद वारसी ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि एक हमशक्ल, एक इंश्योरेंस प्लान और ऐसी मुसीबतों की कड़ी है, जो खत्म होने का नाम नहीं लेती।

अभिषेक डोगरा ने किया निर्देशन

‘जीवन भीमा योजना’ का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। फिल्म में अरशद वारसी और संजीदा शेख की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देगी।

दोनों इससे पहले ‘धमाल 4’ में भी साथ नजर आ चुके हैं।

ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

फिल्म में डार्क कॉमेडी, क्राइम, गलतफहमी और ट्विस्ट का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Also Read: Toxic Review: यश का दमदार स्वैग, कियारा की शानदार मौजूदगी, लेकिन कमजोर कहानी ने किया निराश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.