भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री, 48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट
Sports News: टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल शुरू होने के महज 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए।
अक्टूबर से शुरू होने वाला भारत का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे ज्यादा शुरुआती मांग वाले दौरों में शामिल हो गया है।
भारत के व्हाइट-बॉल मुकाबलों को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज नजर आ रहा है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले मैचों के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की मांग काफी अधिक है।
क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
करीब 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह मैदान जल्द ही हाउसफुल हो सकता है।
वेलिंगटन में भी टिकटों की होड़
वेलिंगटन में तीसरा टी20 और दूसरा वनडे खेला जाएगा। इसके अलावा बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट शुरू होगा। इन मुकाबलों के टिकट भी तेजी से बिक रहे हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआती दो दिनों में हुई रिकॉर्ड बिक्री से भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर फैंस के उत्साह का पता चलता है।
7 सितंबर से आम दर्शकों के लिए बिक्री
प्री-सेल में टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम कीमत में उपलब्ध हैं और फैंस को 15 फीसदी तक की छूट भी मिल रही है।
आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी।
यानी जनरल सेल शुरू होने से पहले ही 26 हजार टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में सीरीज शुरू होने से करीब दो महीने पहले ही कई मुकाबलों के हाउसफुल होने की संभावना बढ़ गई है।
Also Read: BCCI AGM में अंडमान-निकोबार की एंट्री पर बड़ा फैसला, मिल सकती है एसोसिएट सदस्यता

