अंकित बालियान हत्याकांड में STF की एंट्री, भोलू शाहपुरिया ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Ankit Baliyan Murder: शामली में हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या की जांच अब STF करेगी। शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित जिम से निकलते समय बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। अंकित को उनकी गाड़ी से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक हमलावर ने सिर से सटाकर गोली मारी। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी और हथियार लहराते हुए बुढ़ाना रोड की तरफ भाग गए।

भोलू शाहपुरिया ने पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर अपराधी भोलू शाहपुरिया के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंकित उनके ग्रुप के दुश्मनों का साथ दे रहा था। साथ ही गोगी भाई से जुड़ी घटना पर गाना बनाने और दुश्मनों की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। पोस्ट में दुश्मनों का साथ देने वालों को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है।

अंकित बालियान हत्याकांड में STF की एंट्री, भोलू शाहपुरिया ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पांच टीमें जांच में जुटीं

पुलिस के मुताबिक, यूपी में पहली बार हरियाणा और दिल्ली-NCR से जुड़े अपराधियों द्वारा इस तरह की वारदात की बात सामने आई है। गैंगवार के एंगल पर भी गहराई से जांच हो रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.