कृति सेनन के राखी एड पर प्रियंका चोपड़ा की मां बोलीं- कपड़ों की भी सीमा हो

Madhu Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में एक रक्षा बंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में आ गई थीं। विज्ञापन में वह सफेद ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं। वह अपने भाई बने शख्स को राखी बांधती दिखी थीं। एड में उन्होंने एक कुत्ते को भी राखी बांधी थी। वहीं, पूजा की थाली भी नजर नहीं आई थी। इन चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कृति को जमकर ट्रोल किया था।

विवाद बढ़ने के बाद ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन हटा दिया था। ब्रांड ने कहा था कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

मधु चोपड़ा ने दी कपड़ों को लेकर नसीहत

अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में हुए ‘वुमन बिल्डिंग सिनेमा टुगेदर’ कार्यक्रम में उनसे कृति के एड को लेकर सवाल पूछा गया।

मधु चोपड़ा ने कहा कि “एक दायरे के अंदर रहिए।” उन्होंने कहा कि ‘माय बॉडी, माय चॉइस’ कहना ठीक है, लेकिन कुछ सीमाएं भी होनी चाहिए। उनके मुताबिक, गरिमा और दूसरों के मूल्यों का सम्मान करना जरूरी है।

बोलीं- जगह और माहौल भी देखना चाहिए

मधु ने आगे कहा कि लोग काम और शौक के लिए अलग तरह के कपड़े पहनते हैं। यह इसलिए स्वीकार किया जाता है क्योंकि उन जगहों का माहौल वैसा होता है। लेकिन उनके मुताबिक, हर जगह ऐसा पहनावा सामान्य नहीं है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.