AMU के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं लूजर हूं’

AMU Student Sucide Case : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विदेशी भाषा विभाग के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्णा शर्मा की निजी पीजी में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके से पांच लाइन का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने अपने परिवार के प्रति प्रेम का जिक्र किया है और खुद को लेकर निराशा जाहिर की है। नोट में ‘मैं लूजर हूं’ जैसे शब्द लिखे होने की बात सामने आई है।

रूममेट के लौटने पर खुला मामला

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले कृष्णा शर्मा मुजम्मिल मंजिल के पीछे स्थित एक निजी पीजी में अपने साथी छात्र के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार रात उनका रूममेट किसी काम से बाहर गया हुआ था।

देर रात जब रूममेट वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने अन्य किरायेदारों की मदद ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे में प्रवेश किया, जहां कृष्णा मृत मिले।

पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया

पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.