‘गोल्डन बॉय’ का टूटा सपना, एशियन गेम्स में नहीं दिखेगा नीरज चोपड़ा का जलवा

Sports News: भारत की एशियन गेम्स 2026 की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा चोट के कारण पूरे 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने जैवलिन थ्रो के खिताब का बचाव भी नहीं कर पाएंगे।

नीरज ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करने के बाद वह अच्छी लय में महसूस कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रेनिंग में उनके टखने के लिगामेंट में चोट लग गई।

डॉक्टरों की सलाह के बाद लिया ब्रेक

नीरज ने बताया कि मेडिकल टीम और डॉक्टरों से चर्चा के बाद उन्होंने 2026 सीजन के बाकी मुकाबलों से हटकर पूरी तरह रिकवरी पर ध्यान देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए निराशाजनक है, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनकी फॉर्म और लय वापस आ रही है।

हालांकि, नीरज ने इसे अपने खेल सफर का हिस्सा बताते हुए कहा कि अब उनका पूरा ध्यान जल्द से जल्द फिट होकर पहले से मजबूत वापसी करने पर है।

Neeraj Chopra

Asian Games में खिताब का नहीं कर पाएंगे बचाव

नीरज की चोट का सबसे बड़ा असर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया, जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 पर पड़ेगा।

वह जैवलिन थ्रो में अपने खिताब का बचाव करने मैदान पर नहीं उतरेंगे।

 

इस साल नीरज का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। उन्होंने ग्लासगो में पोडियम फिनिश किया था, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ उनसे गोल्ड मेडल छीन लिया।

इसके बाद लुसाने डायमंड लीग में नीरज सातवें स्थान पर रहे।

अब रोहित यादव पर रहेंगी नजरें

नीरज की गैरमौजूदगी में एशियन गेम्स में भारत की जैवलिन उम्मीदें रोहित यादव पर होंगी।

रोहित ने हाल ही में भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट में 87.68 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

अब एशियन गेम्स में भारत को रोहित से मजबूत प्रदर्शन और पदक की उम्मीद होगी।

Also Read: वर्ल्ड कप जिताने के बाद क्यों बाहर हुए सूर्यकुमार? बोले- ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.