Sunny Deol: ‘बंटवारा 1947’ के बाद फिर साथ आएंगे सनी देओल-राजकुमार संतोषी, बनाएंगे घातक 2!

Bollywood News: सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आने की तैयारी में है।

दोनों एक नई एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम ‘घातक घुस के मारेगा’ बताया गया है।

खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल ‘घातक’ के अपने चर्चित किरदार को दोबारा निभाते नजर आ सकते हैं।

‘घातक’ का सीक्वल नहीं होगी फिल्म

राजकुमार संतोषी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि वह सनी देओल के साथ कई कहानियों पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘घातक घुस के मारेगा’ ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है, लेकिन इसमें उसी किरदार को एक नई कहानी में दिखाया जाएगा। कहानी का कनेक्शन बनारस से रहेगा।

निर्देशक के मुताबिक, फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ दमदार डायलॉग और इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी।

Sunny Deol

उन्होंने कहा कि सनी देओल के फैंस इस प्रोजेक्ट को पसंद करेंगे। दोनों की ओर से फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

सनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

राजकुमार संतोषी ने यह भी बताया कि सनी देओल के साथ दो-तीन अन्य कहानियों पर भी काम चल रहा है।

इनमें से एक फिल्म में वह अमेरिका में रहने वाले सरदार के किरदार में नजर आ सकते हैं।

वहीं सनी देओल के पास ‘रामायण पार्ट 1’, ‘रामायण पार्ट 2’, ‘जाट 2’ और ‘गबरू’ जैसे कई प्रोजेक्ट हैं।

इसके अलावा वह फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में सनी देओल कई अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Also Read: Aligarh News: पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार में विवाद, शाहरुख खान के को-स्टार चंद्रचूड़ सिंह ने दर्ज कराई FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.