SCO समिट में मोदी-पुतिन की मुलाकात, रूस के साथ बढ़ी गर्मजोशी तो यूक्रेन पर PM ने दोहराया शांति का रुख

Modi-Putin Meeting in SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिश्केक में SCO समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों (India Russia Relations) से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

बैठक में डिफेंस कोऑपरेशन, एनर्जी सप्लाई, ट्रेड, फर्टिलाइजर शिपमेंट और BRICS समिट से पहले महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिकल मुद्दों पर चर्चा हुई।

यूक्रेन मुद्दे पर PM Modi ने क्या कहा?

SCO Summit में पीएम मोदी ने पुतिन से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत यूक्रेन मामले (Ukraine Conflict) में सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शांति के जरिए होना चाहिए, जो पूरी मानवता के हित में है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में President Vladimir Putin की मौजूदगी से भारत और रूस के संबंध और मजबूत होंगे।

पुतिन ने भारत-रूस रिश्तों पर क्या कहा?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग (Trade & Economic Cooperation) में सकारात्मक रुझान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस का ट्रेड टर्नओवर 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।

SCO Summit में पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें PM Modi का व्यक्तिगत ध्यान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारत-रूस (India Russia Relations) के बीच टूरिस्ट एक्सचेंज में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया और कहा कि 2025 में इसमें 16 फीसदी की वृद्धि होगी।

Also Read: GDP आंकड़े आते ही PM Modi ने कंसा तंज, X पर लिखा- ‘निराशावादी लोगों की हुई हार’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.