GDP आंकड़े आते ही PM Modi ने कंसा तंज, X पर लिखा- ‘निराशावादी लोगों की हुई हार’
PM Modi Reaction on India GDP Growth: तमाम वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में देश की वास्तविक GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी दर्ज की गई है।
यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के अनुमान से भी बेहतर रहा। पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.1-7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था ने इन अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।
GDP के आंकड़े सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश की मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत बताया और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों पर तंज कसा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर निराशावादी अनुमान लगा रहे थे।
PM Modi बोले- निराशावादी लोग गलत साबित हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं (Global Uncertainties), कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती साबित की है।
उन्होंने कहा कि देशवासियों की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर भारत ने अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना किया है। PM मोदी ने GDP के शानदार आंकड़ों के बहाने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘निराशावादी लोग गलत साबित हुए और भारत ने एक बार फिर कामयाबी की नई ऊंचाई छुई।’
वित्त मंत्री ने बताया अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी GDP के आंकड़ों को भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन का संकेत बताया। उनके मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में Real GDP Growth 7.8%, जबकि Nominal GDP Growth 10.3% रही।
वहीं, वास्तविक GVA (Real GVA) की ग्रोथ 8.2 फीसदी दर्ज की गई। वित्त मंत्री ने मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय देश की जनता की मेहनत और सरकार की ओर से किए गए आर्थिक सुधारों को दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में सरकार आर्थिक अवसरों का विस्तार करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Also Read: पानी के संकट और बढ़ती कीमतों पर दिल्ली में बड़ी बैठक, PM मोदी कर सकते हैं अध्यक्षता

