अब नहीं दिखेगा मेस्सी का जादू! महान फुटबॉलर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

Lionel Messi Retirement: फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना (Argentina) की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 39 साल की उम्र में उनके इस फैसले के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके 21 साल लंबे शानदार सफर का अंत हो गया। मेस्सी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।

मेस्सी का अर्जेंटीना के साथ आखिरी मुकाबला 2026 FIFA World Cup का फाइनल रहा, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ Lionel Messi का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। स्पेन के लिए फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल किया।

207 मैच, 125 गोल और यादगार ट्रॉफियां

मेस्सी ने 2005 में अर्जेंटीना की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल किए और अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

उनके (Lionel Messi) करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 FIFA वर्ल्ड कप रही, जब उन्होंने अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया। इसके अलावा उन्होंने 2021 और 2024 में Copa América तथा 2022 में Finalissima भी जीती। 2026 वर्ल्ड कप में भी मेस्सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल किए।

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी

Lionel Messi Retirement

मेस्सी ने 2026 वर्ल्ड कप में उतरकर इतिहास रचा। वह 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने और इस टूर्नामेंट में अपनी कुल उपस्थिति को रिकॉर्ड 34 मैचों तक पहुंचाया। 2026 के फाइनल में वह 39 साल की उम्र में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

हालांकि Lionel Messi आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन अर्जेंटीना की जर्सी में मेस्सी का करीब दो दशक लंबा सफर फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार अध्यायों में शामिल रहेगा। ड्रिब्लिंग, गोल, असिस्ट और मैदान पर उनकी कप्तानी ने उन्हें अर्जेंटीना के साथ-साथ दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का पसंदीदा बनाया।

 

Also Read: श्रीलंका को ICC का बड़ा झटका! छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, टूर्नामेंट से भी बाहर होने का खतरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.