अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती, वायरल इंफेक्शन से है ग्रसित

Anna Hazare Health Update: देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे (Anna Hazare) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। गंभीर वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की कमी यानी एक्यूट डिहाइड्रेशन के बाद उन्हें महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि के पास स्थानीय अस्पताल से मुंबई लाया गया। यहां उन्हें बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital) के ICU में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना हजारे की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी और रालेगण सिद्धि में ही उनका इलाज किया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया। उन्हें कार्डियक एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया।

ICU में डॉक्टरों की निगरानी में Anna Hazare

मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में अन्ना हजारे का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली (Dr Gautam Bhansali) की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर उनकी जरूरी मेडिकल जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे के इलाज का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल उन्हें ICU में रखकर लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

कुछ रिपोर्टों में वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन के साथ किडनी संबंधी समस्या का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट डॉक्टरों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Anna Hazare की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है। अन्ना हजारे 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (Anti-Corruption Movement) के प्रमुख चेहरों में रहे हैं और लंबे समय से सामाजिक सुधार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की जानकारी मेडिकल जांच तथा अस्पताल की ओर से मिलने वाले आधिकारिक अपडेट के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Also Read: सिंधु जल समझौते पर भारत का सख्त रुख, हेग कोर्ट का फैसला ठुकराया, कहा- ‘अदालत को अधिकार नहीं’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.