अजीत अगरकर की छुट्टी तय! BCCI के साथ होगी अहम बैठक, रोहित शर्मा विवाद बना वजह?

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। उनका मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है।

ऐसे में BCCI जल्द ही अगरकर के साथ बैठक करने की तैयारी में है। इसी बैठक में उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI फिलहाल अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में नजर आ रहा है। हालांकि अंतिम फैसला सिर्फ बोर्ड की इच्छा से नहीं होगा।

बैठक में यह भी जाना जाएगा कि अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर के पद पर आगे बने रहना चाहते हैं या नहीं।

ऐसे में बैठक के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

टीम इंडिया की तैयारियों और चयन प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखने के लिए बोर्ड अगरकर को जिम्मेदारी जारी रखने का विकल्प चुन सकता है।

रोहित शर्मा को लेकर बढ़ी थी मुश्किल

अगरकर के कार्यकाल के दौरान रोहित शर्मा को लेकर लिए गए फैसलों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित को वनडे टीम से बाहर करने का मुद्दा सामने आया था।

इस मामले में BCCI और चयन समिति के बीच पूरी सहमति नहीं होने की खबरें थीं।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बोर्ड ने अगरकर को हटाने का फैसला कर लिया है। फिलहाल उनके भविष्य पर अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही होगा।

Ajit Agarkar

अगरकर के कार्यकाल में हुए कई बड़े बदलाव

अजीत अगरकर 2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे। उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव हुए।

रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया। इसके बाद रोहित, विराट और आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट से भी दूर हुए।

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने दो टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक पहुंची थी।

अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम के बदलाव के दौर को आगे बढ़ाने में अगरकर की भूमिका अहम हो सकती है।

फिलहाल सबकी नजर BCCI और अजीत अगरकर की आगामी बैठक पर है।

इसी के बाद तय होगा कि वह सितंबर 2026 के बाद भी चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे या उनका कार्यकाल यहीं खत्म हो जाएगा।

Also Read: CPL 2026: एक ही T20 मैच में शिमरोन हेटमायर के 2 शतक! रचा अनोखा इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.