UPSSSC JE भर्ती में देरी से भड़के अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

Brajesh Pathak: लखनऊ में यूपीएसएसएससी की जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती में देरी को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सामने आया। 100 से ज्यादा अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे और प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। ब्रजेश पाठक ने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और यूपीएसएसएससी के चेयरमैन एसएन साबत को फोन कर मामले की जानकारी दी।

मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों को आयोग के चेयरमैन से मिलने का समय दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल अब उनके सामने अपनी मांगें रखेगा।

4612 पदों पर निकली थी भर्ती

अभ्यर्थी गौरव के मुताबिक विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत 2024 में जेई सिविल के 4612 पदों पर भर्ती निकली थी। करीब 26 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए थे। इनमें लगभग 22 हजार ने परीक्षा दी। करीब दो साल की देरी के बाद परीक्षा 3 मई 2026 को हुई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन संख्या 7/2024 और 9/2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं, लेकिन 08/2024 का परिणाम अभी लंबित है।

डीवी शुरू कराने की मांग

अभ्यर्थी सुमंत ने कहा कि परीक्षा के बाद अब तक अभिलेख सत्यापन यानी डीवी की तारीख घोषित नहीं हुई है। उम्मीदवारों की मांग है कि डीवी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए और इसके बाद अंतिम परिणाम भी समय पर जारी हो, ताकि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सके।

Also Read: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के लिए 40 लाख की सुपारी, ड्राइवर ने बताए 5 और नाम 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.