अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस कप्तान और सैमसन की वापसी
India Squad For Afghanistan T20 Series: बीसीसीआई ने मंगलवार, 13 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है।
टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं।
ये खिलाड़ी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन
जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को फिटनेस से जुड़ी मंजूरी के अधीन रखा गया है। इसका मतलब है कि मैच खेलने से पहले इन खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट साबित होना होगा।
बुमराह की घुटने की चोट के बाद टीम में वापसी पर भी नजर रहेगी। वहीं हार्दिक पांड्या को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
13 सितंबर से होंगे मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी-20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा।
संजू सैमसन की वापसी के बाद भारत के सलामी बल्लेबाजी संयोजन पर भी नजर रहेगी। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के प्रमुख दावेदार हैं, जबकि इशान किशन को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। हालांकि फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही टीम संयोजन की तस्वीर साफ होगी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।
Also Read: IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद राहुल द्रविड़ पर दांव लगाएगी चेन्नई सुपरकिंग्स

