‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में भौकाल, 1.34 लाख टिकट बिके, कमाई करोड़ों में
Bollywood News: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स समेत फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 6.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब तक 1,34,370 टिकट बिक चुके हैं और फिल्म के लिए 7,408 शोज लिस्टेड हैं।
एडवांस बुकिंग में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है। यहां फिल्म ने करीब 1.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मुंबई से 50 लाख, पुणे से 26 लाख और बेंगलुरु से करीब 21 लाख रुपये की बुकिंग हुई है।
250 करोड़ बताया जा रहा बजट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अनुमानित बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे। रवि किशन की एंट्री को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है।
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सफल सीजन के बाद अब कहानी बड़े पर्दे पर पहुंच रही है।
ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
Also Read: ‘हैवान’ के बाद शिकारी बनेंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन के साथ नई फिल्म की तैयारी

