अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा, बोले- देश के बाद अब प्रभु श्रीराम की सेवा का मिला अवसर
Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। पहली बार प्रशासनिक दायित्व संभालने पहुंचे मिश्रा का स्थानीय स्तर पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश सेवा के बाद अब उन्हें भगवान श्रीराम, उनके मंदिर और करोड़ों भक्तों की सेवा का अवसर मिला है, जिसके लिए वे खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं।
सलेक्शन कमेटी और ट्रस्ट का जताया आभार
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा ने कहा, सीईओ की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अयोध्या का यह मेरा पहला दौरा है। मैं सलेक्शन कमेटी और ट्रस्ट का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यह सब भगवान राम की असीम कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे जीवन में दो बार सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने का सौभाग्य मिला एक बार देश सेवा का और अब भगवान राम के मंदिर व उसके प्रशासनिक प्रबंधन का। अपनी आगामी कार्ययोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे, जिसके बाद ही भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
“I consider myself extremely fortunate to have been given this responsibility twice in my life.
Once in service of the nation, and now in service of Ram temple.”
– Newly appointed Ram Temple Trust CEO Air Marshal (Retd) Jeetendra Mishra as he arrives in Ayodhya pic.twitter.com/R93xp3uEIy
— News Arena India (@NewsArenaIndia) September 3, 2026
अयोध्या के विकास पर जताई खुशी
अपने क्षेत्रीय जुड़ाव का जिक्र करते हुए नवनियुक्त सीईओ ने बताया कि वे इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और अक्सर देवरिया, गोरखपुर व वाराणसी आते-जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य और देश जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, उसी रफ्तार से अयोध्या धाम का भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
Also Read: अजय राय ने पिंडरा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले- 2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार

