आसिम रियाज क्यों बनते जा रहे ‘बैड बॉय’? रुबीना-हिना को कहा ‘टीवी की आंटियां’
Entertainment News: मॉडल-एक्टर आसिम रियाज एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान पर निशाना साधा है।
रुबीना के पॉडकास्ट में आसिम को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए दोनों को ‘टीवी की आंटियां’ और उनके पतियों को ‘अंकल्स’ कह दिया।
इससे पहले भी आसिम हिमांशी खुराना, विशाल आदित्य सिंह और रोहित शेट्टी समेत कई लोगों से विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
रुबीना के दावों पर आसिम का पलटवार
रुबीना दिलैक और हिना खान अपने पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल के साथ ‘The 4 POV’ नाम से पॉडकास्ट चलाती हैं।
इसके एक हालिया एपिसोड में रुबीना ने आसिम के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम का क्रू और क्रिएटिव टीम के साथ व्यवहार ठीक नहीं था और वह सेट पर गाली-गलौज व बदतमीजी करते थे।
रुबीना ने यह भी कहा कि अगर आसिम हर रियलिटी शो के लिए इतने अहम हैं और TRP लाते हैं, तो उनके करियर की मौजूदा स्थिति क्या है।
न्होंने आसिम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘जिस थाली में खाते हैं, उसी में थूकते हैं।’
आसिम ने इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने एक पॉडकास्ट क्लिप देखी, जिसमें ‘टीवी इंडस्ट्री की आंटियां और अंकल्स’ उनके बारे में बात कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि वह रियलिटी शोज में TRP लाते हैं। साथ ही रुबीना और हिना पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी-अपनी भूमिका निभाते रहने और ‘कठपुतली बने रहने’ की बात कही।
पहले भी कई सेलेब्स से भिड़ चुके हैं आसिम
आसिम रियाज का विवादों से पुराना नाता रहा है। ‘बिग बॉस 13’ में उनकी सलमान खान से बहस चर्चा में रही थी।
इसके बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में रोहित शेट्टी के साथ भी उनकी तीखी बहस हुई थी। शो के दौरान हुए विवाद के बाद आसिम को बाहर कर दिया गया था।
हाल ही में विशाल आदित्य सिंह ने हिमांशी खुराना के उन आरोपों पर टिप्पणी की थी, जिनमें उन्होंने रिश्ते के दौरान धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने का दावा किया था।
विशाल ने कहा था कि चार साल के रिश्ते को देखते हुए उनकी बात में सच्चाई हो सकती है। इसके जवाब में आसिम ने X पर विशाल को ‘स्कमबैग’ कहा और उनके पुराने विवाद का जिक्र किया।
हिमांशी खुराना से रिश्ते को लेकर भी हुआ विवाद
आसिम की एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना भी एक पॉडकास्ट में उनके साथ रिश्ते को लेकर कई दावे कर चुकी हैं।
हिमांशी ने कहा था कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव था और शादी के बाद पूजा-पाठ नहीं करने की बात कही गई थी।
आसिम ने इन आरोपों से इनकार किया था और चैट लीक करने की बात भी कही थी। इस दौरान उन्होंने पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी की थी।
लगातार सामने आ रहे इन विवादों के चलते आसिम रियाज एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हालांकि, इन सभी मामलों में संबंधित पक्षों के दावों और जवाबों को अलग-अलग देखना जरूरी है।
Also Read: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में भौकाल, 1.34 लाख टिकट बिके, कमाई करोड़ों में

