जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, बुलंदशहर में दबोचा गया

Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट निशु आजाद (Nishu Azad) के पिता से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) के तहत मामला दर्ज है।

दिल्ली पुलिस को स्वतंत्र भारद्वाज के बुलंदशहर (Bulandshahr) में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में वहां पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही उसके वहां से निकलने की आशंका थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर पर क्या हुआ था?

20 जुलाई को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स और युवाओं का प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।

स्वतंत्र भारद्वाज ने बाद में वायरल पॉडकास्ट (Viral Podcast) में दावा किया था कि उसने प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर पर हमला किया था। उसने यह भी कहा था कि इसके बावजूद वह जेल नहीं गया। बाद में उसने अपने बयान पर सफाई देते हुए दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में मारपीट की थी और अगर वह जवाब नहीं देता तो भीड़ उसकी हत्या कर सकती थी।

गिरफ्तारी से पहले दिए थे चुनौती भरे बयान

Swatantra Bhardwaj की गिरफ्तारी से पहले उसके कई बयान भी चर्चा में रहे। उसने मीडिया से कहा था कि राहुल गांधी ही नहीं, पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए तो भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने यहां तक दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू को भी बुला लिया जाए तो वे उसका कुछ नहीं कर सकते।

इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के कार्यकर्ता भी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 72 घंटे के भीतर स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। अब पुलिस ने उसे बुलंदशहर से हिरासत में लेकर मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

Also Read: ‘सिर फोड़ा, जेल भी नहीं गया, BJP नेताओं का आशीर्वाद’, जंतर-मंतर हिंसा पर बेखौफ होकर बोला हमलावर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.