विवादों के बाद बदले समय रैना, ‘India’s Got Latent’ में संवेदनशील मजाक पर तुरंत लगाया ब्रेक

Entertainment News: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ दूसरे सीजन के साथ लौट चुका है। पहले सीजन के विवादों के बाद इस बार शो में संवेदनशील मुद्दों को लेकर ज्यादा सावधानी बरती जा रही है।

हालांकि, हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का जिक्र करते हुए मजाक करने की कोशिश की, जिसे समय रैना ने तुरंत रोक दिया।

दूसरे सीजन के छठे एपिसोड में निशांत तंवर, वरुण धवन, मेधा शंकर और शेरॉन वर्मा बतौर गेस्ट नजर आए।

इस दौरान समय ने कंटेस्टेंट विजय से फ्लाइट को लेकर उसके डर के बारे में सवाल किया।

जवाब देते हुए विजय ने अहमदाबाद का जिक्र किया और पिछले साल हुए विमान हादसे की ओर इशारा करते हुए मजाक करने लगा।

वह अपनी बात पूरी करता, उससे पहले ही समय रैना ने उसे रोक दिया।

Samay Raina

समय ने कहा- दूसरा जवाब दो

समय रैना ने कंटेस्टेंट से कहा कि क्या वह कोई दूसरा जवाब दे सकता है, जिसे शो में रखा जा सके। इसके बाद विजय ने तुरंत अपना जवाब बदलते हुए कहा, ‘बहुत महंगी होती है यार।’

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस घटना से यह भी नजर आया कि पिछले सीजन के विवादों के बाद समय रैना शो में संवेदनशील मुद्दों को लेकर पहले की तुलना में ज्यादा सतर्क हैं।

Also Read: ‘ये तेरा काम नहीं…’, पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर दिया जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.