‘बाप पर मत जाना’, सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी मजेदार वॉर्निंग

Entertainment News: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज है।

इसी बीच सामने आए नए प्रोमो में भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की बिग बॉस में एंट्री की पुष्टि होती है।

प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने पहुंचे, जहां सलमान खान ने उनके साथ-साथ रीति की भी जमकर खिंचाई की।

‘बाप पर मत जाना’, सलमान ने रीति को क्यों कहा?

प्रोमो में मनोज तिवारी अपने लोकप्रिय गाने ‘रिंकिया के पापा’ पर स्टेज पर एंट्री करते नजर आते हैं।

सलमान खान उनका स्वागत करते हुए मजाक में कहते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बिग बॉस में दोबारा आने का मौका मिल गया।

मनोज तिवारी जवाब देते हैं कि वह इस बार खुद कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी को बिग बॉस के घर के दरवाजे तक छोड़ने आए हैं।

इसके बाद रीति तिवारी स्टेज पर सिंगिंग करती हुई पहुंचती हैं।

Salman Khan

सलमान खान रीति को सलाह देते हुए कहते हैं कि घर में अंडे को लेकर कभी लड़ाई मत करना। बाप पर मत जाना। यह सुनकर मनोज तिवारी भी मुस्कुराते और शर्माते नजर आते हैं।

डॉली बिंद्रा से अंडे को लेकर हुई थी लड़ाई

सलमान खान का यह मजाक बिग बॉस के पुराने सीजन से जुड़ा है। मनोज तिवारी बिग बॉस 4 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे।

इसी सीजन में डॉली बिंद्रा भी शामिल थीं। दोनों के बीच अंडे को लेकर हुई बहस काफी चर्चित हुई थी और इसे शो के यादगार विवादों में गिना जाता है।

बिग बॉस 4 की ट्रॉफी आखिरकार श्वेता तिवारी ने जीती थी।

कौन हैं रीति तिवारी?

रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। 23 जून 2001 को जन्मी रीति ने मनोरंजन की दुनिया के अलावा बिजनेस में भी अपनी पहचान बनाई है। वह रीति स्पोर्ट्स की डायरेक्टर और जूनी कंपनी की को-फाउंडर बताई जाती हैं।

रीति सिंगिंग, सॉन्गराइटिंग, कंपोजिंग और प्रोडक्शन से भी जुड़ी हैं। शो में जाने को लेकर मनोज तिवारी ने अपनी बेटी का समर्थन किया है।

अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में रीति तिवारी अपने पिता की पहचान से अलग अपनी रणनीति और खेल से दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।

Also Read: विवादों के बाद बदले समय रैना, ‘India’s Got Latent’ में संवेदनशील मजाक पर तुरंत लगाया ब्रेक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.