Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने जड़ा शतक, 30वें दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Bollywood News: बड़े बजट की फिल्मों के बीच कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है।
रिलीज के शुरुआती दिनों में लाखों में कमाई करने वाली फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाई और अब 30वें दिन सबसे ज्यादा एक दिन की कमाई करने में कामयाब रही है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 30वें दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 99.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘हनुमान अंश’ की 30वें दिन की कमाई इससे पहले के दिन के मुकाबले काफी ज्यादा रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिन फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले 30वें दिन कलेक्शन में करीब 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इससे पहले फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन 24वें दिन रहा था, जब इसने करीब 12.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
अब 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये के साथ फिल्म ने अपना पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बीच भी जारी रही कमाई
फिल्म की कमाई ऐसे समय में भी बनी हुई है, जब सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी चर्चित फिल्म मौजूद है।
शुरुआत में ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, लेकिन बाद में दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली।
फिल्म के VFX, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों की ओर से पसंद किए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है।
100 करोड़ के करीब पहुंची नेट कमाई
30वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ की नेट कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये बताया गया है।
अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रहती है, तो इसका कलेक्शन 100 करोड़ नेट के आंकड़े को पार कर सकता है।
हालांकि, 150 करोड़ रुपये तक पहुंचना फिल्म की आगे की कमाई पर निर्भर करेगा।
Also Read: ‘बाप पर मत जाना’, सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी मजेदार वॉर्निंग

