सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद का मलबा हटने पर मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट के आदेश पर अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद उस जगह से तकरीबन 20 फीट गहरा एक कुआं मिला है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुएं को ढक दिया है और पूरे स्थान को समतल कर मलबे को शहर से 10 किलोमीटर दूर भिजवा दिया है।

एसडीएम (सदर) सुबोध कुमार के अनुसार, इस पुरातात्विक संरचना की वास्तविक स्थिति और इतिहास का पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच करेंगी।

कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

दूसरी तरफ, 119 वर्ष पुरानी मस्जिद को बुलडोजर से ढहाए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सहारनपुर पहुंच रहा है। सपा का दावा है कि 4 सितंबर की शाम प्रशासन ने मस्जिद को सिर्फ सील करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे ढहा दिया गया। सपा प्रतिनिधिमंडल मामले के तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए मंडलायुक्त (कमिश्नर) से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

Also Read: Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने जड़ा शतक, 30वें दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.