सत्य निकेतन हादसे में 5 मौतें, PG मालिक के खिलाफ FIR, MCD दफ्तर के बाहर ABVP का प्रदर्शन

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका और इमारत में चल रहे काम से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 40-50 साल पुरानी इस इमारत में बेसमेंट के साथ पांच मंजिलें थीं और इसे PG के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत और निर्माण से जुड़ा काम चल रहा था। लगातार बारिश और बेसमेंट में पानी जमा होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इमारत गिरने की अंतिम वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

PG मालिक के खिलाफ FIR, दस्तावेजों की जांच

पुलिस ने इमारत के मालिक आनंद बंसल (Anand Bansal) के खिलाफ FIR दर्ज की है। वह गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पुरानी इमारत में मरम्मत या निर्माण का काम किसकी अनुमति से हो रहा था और क्या जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

Satya Niketan Building Collapse

हादसे (Satya Niketan Building Collapse) के बाद दिल्ली की छात्र बिरादरी में भी नाराजगी देखने को मिली। ABVP के कार्यकर्ताओं ने MCD मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए MCD कमिश्नर और मेयर के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की भी खबर है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

स्थानीय लोगों ने इलाके में जलभराव, पुरानी इमारतों की हालत और MCD की नियमित जांच को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि Satya Niketan में बड़ी संख्या में इमारतों को PG में बदला गया है और कई मकान मालिक मौके पर नहीं रहते। इन आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Also Read: Lucknow: हेड कांस्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.