साल में मिलेगा 3 फ्री LPG सिलेंडर, खाते में आएंगे ₹3000; जानें पूरी योजना

Goa Ujjwala Yojana: देश के कई राज्यों में LPG सिलेंडर को लेकर अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। अब गोवा सरकार ने गोवा उज्ज्वला योजना शुरू की है। इसके तहत एक वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों को तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में हर परिवार को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था।

सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खातों में 3000 रुपये भेजने के लिए 9 सितंबर की डेडलाइन तय की है। योजना के लिए कोई आय सीमा नहीं रखी गई है। गलत जानकारी देकर लाभ लेने वालों से रकम वापस वसूलने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।

योजना के लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड और वोटर आईडी की प्रतियां जमा करना जरूरी था। आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए गए थे।

प्रमोद सावंत ने बताया चुनावी वादा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि यह योजना 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे का हिस्सा है। उनके मुताबिक 9 सितंबर से लाभार्थियों के खातों में 3000 रुपये जमा होने शुरू होंगे। इससे तीन LPG सिलेंडर खरीदने का खर्च पूरा किया जा सकेगा।

तमिलनाडु में भी तीन फ्री सिलेंडर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना के तहत साल में तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया है। योजना पोंगल से शुरू होने की बात कही गई है। इसके लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सालाना 2.5 लाख रुपये तक आय वाले परिवार पात्र होंगे। कमजोर वर्गों, छोटे और सीमांत किसानों तथा दिव्यांग लोगों के परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। विजय ने चुनावी घोषणापत्र में सालाना छह मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.